
गोवा का एक फेमस कॉलेज, The bright कॉलेज जहाँ आया हर बच्चा अमीर था दिखने से ही वहाँ की रहींजी का पता चल रहा था ।
सुबह 9 बजे का टाइम होगा, एक लड़की गेट पर खड़ी किसी का इंतज़ार कर रही थी कभी वो वॉच देखती तो कभी रास्ता।
वो लड़की थोड़ी इर्रिटेट होते हुए बोली, " कहाँ रह गई ये, आज पक्का क्लास से निकलवाएगी "…।
तभी सामने से एक लड़की लगभग भागते हुए आई वो हांफ रही थी उसका चेहरा हल्का गुलाबी हो गया था, वो लड़की दिखने में बहोत खूबसूरत थी गोरा रंग, उम्र 20 साल और उसकी 5'4 की हाईट और परफेक्ट फिगर उसने इस वख्त एक wide leg जीन्स पहनी हुई थी उसके साथ फिटेड टीशर्ट, उसके कमर से थोड़ा निचे आते wavy हेयर जो हल्की ब्राउन shade लिए हुए थे वो अपनी हेज़ल ब्राउन आँखों से सामने वेट करती लड़की को देख बोली, " देखो टाइम पर आ गई ना "
" नहीं, मिस अमायरा आप पुरे 3 मिनट लेट है, अब डांट पड़ेगी दोनों को " सामने खड़ी वो लड़की अमायरा को टाइम दिखाते हुए बोली।
वो लड़की भी दिखने में कोई कम सुंदर नहीं थी गोरा रंग उसकी हाईट भी अमायरा जितनी ही थी परफेक्ट फिगर लम्बे बाल जो खुले होने से हवा में झूल रहे थे चेहरा हल्का लाल हो रखा था शायद इर्रिटेट होने के कारण।
" अरे रिद्धिमा यार दो तीन मिनट तो ऊपर निचे हो ही जाता है, अब अंदर चलो यहाँ टाइम वेस्ट नहीं करते " अमायरा बोली और रिद्धिमा को अपने साथ ले अंदर चली गई।
"आज वो खुड़ूस पक्का क्लास से निकाल देगा और बेज्जती करेगा वो अलग" रिद्धिमा अमायरा से बोली।
"कुछ नहीं होगा, निकल देगा तो फिर गोलगप्पे खाने चलेंगे" अमायरा इतना बोल आगे चलने लगी।
दोनों क्लास में पहुँची तो देखा सब आपस में बाते कर रहे थे क्लास में कोई सर भी नहीं थे वो क्लास फाइनल ईयर MBA स्टूडेंट्स की थी, लेकिन इस वख्त वो किसी मच्छशी बाजार से कम नहीं लग रहा था।
वो दोनों भी आकर अपनी सीट पर बैठ गई, हैरानी से सबको देखते हुए उन्होंने अपने साइड में बैठी एक लड़की से पूछा तो उसने बताया की अब कोई नए प्रोफेसर आएंगे वो सर नहीं ।
वो दोनों तो ये बात को सुन खुश हो गई लेकिन वो इस बात से अनजान थी की एक नया तूफान उसके सामने आने वाला है बहुत जल्द।
कुछ देर बाद एक शख्स क्लास में एंटर हुआ उसने ब्लैक शर्ट और ब्लैक ही पेंट पहन रखी थी, उसका औरा ही काफ़ी डेंजरस और डार्क लग रहा था उसे देखते ही ना जाने क्यूँ सब अपने आप ही चुप हो गए, अब जहाँ कुछ देर पहले इतना शोर था वहाँ हद से ज्यादा शांति हो चुकी थी।
वो शख्स दिखने में इतना ज्यादा अट्रैक्टिव था की वहाँ बैठी लड़कियो के साथ लडके भी उसे घूर रहे थे, 6'3 की हाईट का वो शख्स यही कुछ 26 साल का लग रहा था, गोरा रंग, शार्प फेस फीचर और हेज़ल ग्रीन आईज इतनी दीप और इंटेंस थी।
उस शख्स के ठीक पीछे प्रिंसिपल अंदर आये उन्होने इंट्रोडूस करवाते हुए कहा, " स्टूडेंट्स, ये आपके नए प्रोफेसर mr. अव्यान शेखावत है, यहाँ ये अब से आपकी क्लास कंटिन्यू करेंगे "
कुछ दो चार बाते बोल वो वहाँ से चले गए उनके जाने के बाद अव्यान ने अपनी इंटेंस नज़रो से क्लास को देखा तभी उसकी नज़र सबके बीच बैठी अमायरा पर पड़ी जिसे देखते ही उसके होंठो पर एक डेविल स्माइल आ गई ।
वही अमायरा तो इस चीज से अनजान रिद्धिमा की कोई बात सुन रही थी लेकिन अव्यान की गहरी नज़रे उसी पर थी।
कुछ देर में अव्यान अपनी अट्रैक्टिव गहरी आवाज़ में बोला, " हैलो एवरीवन, अपनी अपनी बुक्स निकाल लो... क्युकी पढ़ाई अभी से शुरू होंगी "
उसकी बात सुन अमायरा चिढ़ते हुए बोली, " इसने तो आते ही पढ़ाना शुरू भी कर दिया,"
" हाँ मुझे से सर से डर लग रहा है, ये भी बहोत स्ट्रिक्ट लग रहे है, चुपचाप बुक्स निकाल और पढना शुरू करो " रिद्धिमा बैग से बुक्स निकलते हुए बोली।
उसकी बात सुन अमायरा ने भी बुक्स निकाल ली लेकिन उसे खुद पर बार बार किसी की इंटेंस नज़रे महसूस हो रही थी वो बार बार अपने आस पास देखती अव्यान की नज़र उसी पर टिकी हुई थी उसने बुक टेबल पर रखते हुए कहा, " क्या हुआ मिस अमायरा, कोई प्रॉब्लम है "
खुद को ऐसे बुलाते देख और सबकी नज़र खुद पर देख अमायरा हड़बड़ा सी गई वो हड़बड़ी में बोली, " no सर, कोई प्रॉब्लम नहीं है.... प्लीज आप continue कीजिये। "
कुछ देर अव्यान ने कुछ टॉपिक समझाये फिर बुक बंद कर बोला " क्लास ओवर "
इतना बोल अव्यान बिना किसी की तरफ देखे और बोले चुपचाप क्लास से बाहर चला गया।
रिद्धिमा और आगे बैठी एक लड़की बाते करने लगी, " o my god सिर कितने हैंडसम और चार्मिंग है काश कही बाहर मिले होते मैं इन्हे पटाने की पूरी try करती "
उसकी बात सुन रिद्धिमा हस्ते हुए बोली, " हाँ सर अट्रैक्टिव तो बहोत है लेकिन सर है हम ऐसे नहीं सोच सकते "
रिद्धिमा ने अमायरा की तरफ देखा तो एक बात उसके दिमाग़ में घूम गई वो बोली, " अमायरा सर को तू जानती है क्या पहले से "
" नहीं, क्यूँ " अमायरा ने कैसुअली जवाब दिया।
" तो सर को तेरा नाम कैसे पता, सर ने तो हमारा इंट्रोडक्शन भी नहीं लिया " रिद्धिमा सोचते हुए बोली।
"हाँ, पता नहीं कैसे पता उन्हें मेरा नाम " अमायरा ने सोचते हुए कहा।
तभी वो तीसरी लड़की बोली, " हो सकता है, प्रिंसिपल सर ने उन्हें तुम्हारे बारे में बताया हो, क्युकी तुम हर बार टॉप करती हो इतनी इंटेलीजेंट हो.... तो ऐसा हो सकता है वरना सर को कैसे पता होगा, मुझे लगता है ज्यादा नहीं सोचना चाहिए इस बारे में "
" हाँ शायद तुम ठीक बोल रही हो ऐसा ही हुआ होगा " रिद्धिमा ने उसकी बात में हामी भरते हुए कहा।
लेकिन अमायरा ने हाँ में सिर तो हिला दिया लेकिन उसका दिमाग अब सोचने पर मजबूर हो चूका था।
Hii Everyone, follow aur like kr dena psnd aaye to, aur ye new start ki h to apna review zrur dena.... Ok bye,



Write a comment ...